47% बच्चों को नहीं याद 10 तक का पहाड़ा

parakh report 2024-25 : देश की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, 47% बच्चों को 10 तक का पहाड़ा नहीं आता – परख रिपोर्ट का खुलासा

नई दिल्ली। शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी ‘परख रिपोर्ट 2024-25’ (parakh report 2024-25) ने देश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था की नींव को हिला कर रख दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि देशभर में 47% बच्चे कक्षा 3 में होते हुए भी 10 तक का पहाड़ा याद नहीं कर पाते, और 45% बच्चे 99 तक की गिनती को सही क्रम में लगा नहीं सकते।

इस राष्ट्रीय स्तर के सर्वे में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, 781 जिलों, और 74,229 स्कूलों के 21 लाख से अधिक छात्रों और 2.7 लाख शिक्षकों ने हिस्सा लिया। सर्वे का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत छात्रों के वास्तविक सीखने के स्तर को मापना था।

 

कमजोर पड़ रही नींव: SC-ST बच्चों पर चिंता

रिपोर्ट में सबसे चिंताजनक बात यह सामने आई कि SC वर्ग के बच्चे भाषा, गणित और अपने आसपास की दुनिया को समझने में अन्य सामाजिक समूहों की तुलना में काफी पीछे हैं। यही स्थिति ST और OBC वर्गों में भी देखी गई। यह दर्शाता है कि सामाजिक असमानता शिक्षा में भी गहराई से मौजूद है।

सरकारी स्कूल और ग्रामीण भारत की उम्मीदें (parakh report 2024-25 )

हैरानी की बात यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भाषाई तौर पर शहरी बच्चों से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, सरकारी स्कूलों के छात्रों का प्रदर्शन कई मामलों में प्राइवेट स्कूलों से बेहतर रहा। इसका कारण हो सकता है ग्रामीण छात्रों की जीवन से जुड़ी व्यावहारिक समझ, या सरकारी स्कूलों में नीति के तहत किए गए सुधार।

रायपुर टॉप 50 फिसड्डी शहरों में शामिल

रायपुर को इस रिपोर्ट में देश की टॉप 50 कमजोर परफॉर्मिंग सिटी में 26वां स्थान मिला है। छत्तीसगढ़ राज्य का औसत स्कोर भाषा में 59% और गणित में 57% रहा है, जो राष्ट्रीय औसत से कम है।

बड़ा बजट, फिर भी नतीजे कमजोर (parakh report 2024-25)

भारत सरकार ने 2025-26 के लिए ₹78,572 करोड़ का शिक्षा बजट आवंटित किया है – जो अब तक का सबसे बड़ा फंड है। इसके बावजूद अगर बच्चों को बेसिक गणित और भाषा नहीं आती, तो यह सिस्टम और पेरेंट्स दोनों के लिए एक गंभीर सवाल है।

ये सिर्फ आंकड़े नहीं, हमारे बच्चों का भविष्य है

आज जो रिपोर्ट सामने आई है, वो सिर्फ आंकड़ों की कहानी नहीं है, ये उन लाखों बच्चों का अधूरा सपना है, जिनके हाथ में किताबें तो हैं, लेकिन समझ की रोशनी नहीं।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई