पंडित प्रदीप मिश्रा बच्चियों से हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर हुए आगबबूला

धमतरी। धमतरी जिले में शिव महापुराण कथा के दौरान सीहोर के पंडित प्रदीप मिश्रा ने कन्याओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने समाज में गलत कृत्यों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की अपील की। उन्होंने बेटियों की सुरक्षा के लिए आत्मरक्षा सिखाने की आवश्यकता पर जोर दिया। मिश्रा ने कहा कि जहां बेटियों का सम्मान नहीं होता, वहां भविष्य में महाभारत और रामायण जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।।

उन्होंने कहा कि आज छोटी-छोटी बच्चियों, कन्याओं और लड़कियों के साथ गलत कृत्य हो रहा है। इसका कारण है कि गलत चीजें मोबाइल पर देखी जा रही है। गलत नीति रखी जा रही है, गलत नीयत रखी जा रही है, गलत नजर रखी जा रही है, जो बेटियां कंधे पर ठीक से स्कूल का बैग धारण नहीं कर पा रही है, उनके साथ भी गलत कृत्य हो रहा है।

दुष्कर्मियों को चौखत पर जला दो

लंका का राजा रावण ने सीता को छुआ था और मां जानकी को लंका लेकर गया, तो आज तक दशहरे व विजयादशमी पर रावण का पुतला जलाया जाता है। इस व्यास पीठ के माध्यम से मेरा इतना सा निवेदन है कि जिस नगर में, जिस मोहल्ले में और जिस गांव और क्षेत्र में छोटी बच्चियों, कन्याओं और लड़कियों के साथ गलत कृत्य हो रहा है, उसे लाकर उनके चौखट पर जला दो, उसके पुतले को नहीं।

बेटियों व स्त्रियों की रक्षा खुद करें

रूद्रेश्वर महादेव संघ समिति बांसपारा कुकरेल के तत्वावधान में ग्राम पंचायत कांटाकुर्रीडीह में कथा का आयोजन किया है। पंडित मिश्रा ने आगे कहा कि आज अपनी बेटियों व घरों की स्त्रियों की रक्षा स्वयं को करनी होगी, कोई दूसरा नहीं करता। कॉलेज, स्कूल भेज रहे हो, तो बच्चियों व युवतियों को तलवार, भाला, डंडा चलाने और कराटे सिखाकर बेटियों को आत्मबल दीजिए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई