Panda Ram Madvi awarded Padma Shri: मुरिया जनजाति के पंडा राम को मिलेगा पद्मश्री, सीएम साय ने किया अभिनन्दन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर निवासी पंडी राम माड़वी ने काष्ठ कला के माध्यम से अबूझमाड़ के आदिवासियों की जीवन शैली, संस्कृति और परंपरा को देश विदेश में विशिष्ट पहचान दिलाई। पिता से विरासत में मिली इस कला को न केवल संरक्षित किया, बल्कि इसमें नए आयाम जोड़कर इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। इस पर सीएम साय ने कहा कि नारायणपुर के गोंड मुरिया जनजातीय के सुप्रसिद्ध कलाकार पंडी राम मंडावी जी को पद्मश्री सम्मान के लिए चुना जाना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है।

यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें पारंपरिक वाद्ययंत्र निर्माण और लकड़ी की शिल्पकला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाएगा। उन्होंने बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित कर अपने अद्वितीय कौशल से इसे नई पहचान दी है। साथ ही, उन्होंने अनेक कारीगरों को प्रशिक्षित कर इस परंपरा को नई पीढ़ियों तक पहुंचाया है। आपके सराहनीय कार्यों से समूचा छत्तीसगढ़ गर्व महसूस कर रहा है।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई