पाक विदेश मंत्री ने आतंकियों को बताया ‘फ्रीडम फाइटर’, कहा- भारत अपनी नाकामी छिपा रहा

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमला करने वाले ‘स्वतंत्रता सेनानी’ (फ्रीडम फाइटर) भी हो सकते हैं।

डार ने आरोप लगाया कि भारत अपनी नाकामी और घरेलू राजनीति के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहरा रहा है। डार ने कहा, “अगर भारत के पास कोई सबूत है, तो उसे दुनिया के सामने पेश करे।” उन्होंने भारत पर हर बार पाकिस्तान पर झूठा आरोप लगाने का आरोप लगाया।

सिंधु जल समझौते पर दी धमकी

भारत द्वारा सिंधु जल संधि स्थगित करने पर डार ने कहा, “यह जंग के बराबर है।” बोले, “पाकिस्तान के 24 करोड़ लोगों को पानी चाहिए, कोई इसे रोक नहीं सकता। अगर भारत पानी रोकता है, तो हम इसका जवाब देंगे।” पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, “अगर भारत आधिकारिक रूप से पाकिस्तान का नाम लेता है, तो हम जवाब देना जानते हैं।” उन्होंने भारत पर आरोप लगाया कि वो पाकिस्तान में आतंकी हमले की तैयारी कर रहा है।

भारत पर गंभीर आरोप

आसिफ बोले, “भारत TTP और BLA जैसे आतंकी संगठनों का समर्थन कर रहा है।” कहा, “भारत ने कनाडा और अमेरिका में भी आतंकवाद फैलाया, जबकि पाकिस्तान पर ऐसा कोई आरोप नहीं है।”

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई