पहलगाम आतंकी हमला: तेलंगाना CM बोले – पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दो, PoK भारत में मिलाओ

हैदराबाद। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान के दो टुकड़े कर देने चाहिए।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को भारत में मिला लिया जाए। रेवंत ये बातें हैदराबाद में कैंडल मार्च के दौरान बोल रहे थे। इस मार्च में AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी भी शामिल हुए। रेवंत ने 1971 के युद्ध का ज़िक्र करते हुए कहा कि तब इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को जवाब दिया था और बांग्लादेश बना। उन्होंने पीएम मोदी से वैसी ही सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, “अब समझौते का समय नहीं है, जवाब देने का समय है। हम सब आपके साथ हैं।”

राहुल गांधी का कैंडल मार्च और श्रीनगर दौरा

राहुल गांधी ने दिल्ली में कैंडल मार्च निकाला और श्रीनगर जाकर पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने हमले की निंदा की है और देश को पूरा समर्थन है। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि पीएम मोदी संसद का विशेष सत्र बुलाएं और पाकिस्तान के खिलाफ ठोस फैसले लें। प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ 5 बड़े फैसले लिए गए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई