Pahalgam Terror Attack: पीएम मोदी सऊदी दौरा छोड़ भारत लौटे, देशभर में गुस्सा

Pahalgam terror attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई। हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़ दिया और सीधे दिल्ली लौट आए। बुधवार को वे कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक में शामिल होंगे।
पीएम मोदी ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जो भी इसके पीछे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सऊदी क्राउन प्रिंस से इस बारे में फोन पर बात की। ट्रंप ने भी भारत को पूरी मदद का भरोसा दिया और कहा, “मुश्किल वक्त में हम भारत के साथ हैं।”
हमले में भारतीय नौसेना के अफसर विनय नरवाल और खुफिया ब्यूरो के अधिकारी मनीष रंजन की भी जान चली गई। ये हमला उस जगह हुआ जहां लोग पैदल या खच्चर से ही पहुंच सकते हैं, और हमलावरों ने सेना की वर्दी पहनकर हमला किया।
अमित शाह श्रीनगर पहुंचे और उच्चस्तरीय बैठक की। सेना, CRPF, SOG और वेक्टर फोर्स मिलकर आतंकियों की तलाश में जुटी हैं।
स्थानीय लोगों और चश्मदीदों ने बताया कि आतंकियों ने नाम पूछकर गोलियां मारीं, और यह हमला पूरी प्लानिंग के साथ किया गया। घटनास्थल से बिना नंबर की बाइक भी मिली है, और पाकिस्तान के विदेशी आतंकियों की संलिप्तता की आशंका है।
लोग इस हमले को पुलवामा और उरी हमलों जैसा मान रहे हैं और सरकार से बालाकोट-उरी जैसे जवाब की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर गुस्सा फूट पड़ा है, लोग कैंडल मार्च निकाल रहे हैं और “Stop Hindu Genocide” जैसे नारे लगाए जा रहे हैं।





