धान खरीदी: 14 नवम्बर 2024 से शुरू हुई थी धान खरीदी, आज है अंतिम तारीख, पिछले साल का टुटा रिकॉर्ड

धान खरीदी: छत्तीसगढ़ में 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी का आज यानि 31 जनवरी को अंतिम दिन है, आपको बता दे की अब तक के धान खरीदी में पिछले साल का रिकार्ड टूट गया है। पिछले साल 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई थी। इस वर्ष आज दिनांक तक हुई धान खरीदी का आंकड़ा 147 लाख मीट्रिक टन से पार हो गया है। हलाकि सरकार ने इस बार 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रख था। वही 25 लाख 21 हजार से अधिक किसानों ने अपना धान बेचा है। साथ ही राज्य सरकार ने 2739 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी की व्यवस्था की थी। वहीं दूसरी ओर हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार ने 15 फरवरी तक धान खरीदी के मूल्य के अंतर की राशि किसानों को एकमुश्त देने का फैसला किया है। इसका लाभ राज्य के लगभग 27 लाख किसानों को होगा। वहीं बात करे धान खरीदी की तारीख आगे बढ़ाने की तो लेकर सीएम साय ने कहा- अभी धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की जरूरत नहीं है। न हीं अभी तक किसानों की ओर से ऐसी कोई मांग आई है। उनहोंने कहा कि, 31 जनवरी तक धान खरीदी होनी है, बता दे प्रदेश में धान खरीदी के लिए बनाए गए कई उपार्जन केंद्रों पर धांधली करने का आरोप कांग्रेस द्वारा लगाया गया तहा। इसको लेकर कांग्रेस ने प्रदेश किसानों के साथ राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद राज्य सरकार ने धान खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाओं को और दुरुस्थ किया था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई