कुणाल कामरा विवाद पर ओवैसी का बयान, कहा- वो कॉमेडियन है कोई राजनेता नहीं…

नई दिल्ली। स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा की टिप्पणी को लेकर घमासान मचा हुआ है. उनकी टिप्पणी के बाद महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है. शिवसेना शिंदे गुट ने कामरा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. मुसीबत में फंसे कुणाल कामरा को मद्रास हाई कोर्ट ने शुक्रवार को अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी है. इसी बीच असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, कुणाल कामरा एक स्टैंडअप कॉमेडियन हैं. वे कोई राजनेता नहीं हैं. उन्हें चुनाव लड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है. इसके अलावा क्या कुछ कहा जानते हैं.
साथ ही कहा कि उन्होंने एकनाथ शिंदे का नाम नहीं लिया है, लेकिन एकनाथ शिंदे, उनकी पार्टी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने इसे व्यक्तिगत स्तर पर लिया है कि आप उन्हें ‘गद्दार’ कैसे कह सकते हैं? इस देश का सबसे बड़ा गद्दार वह है जो कानून के शासन को भूल जाता है. इस देश का सबसे बड़ा गद्दार या ‘गद्दार’ वह है जो कानून को चुनिंदा तरीके से लागू करता है. सीएम फडणवीस यह क्यों भूल रहे हैं कि उनके अपने राज्य में जब एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री थे, तब एक व्यक्ति ने हमारे पैगंबर मुहम्मद के बारे में बहुत ही अपमानजनक तरीके से बकवास और झूठ बोला था? इससे सीएम फडणवीस को ठेस नहीं पहुंची? इससे एकनाथ शिंदे के अहंकार को ठेस नहीं पहुंची?

24 मार्च को शिवसेना विधायक मंगेश कुडलकर ने कामरा के खिलाफ कुर्ला नेहरूनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने आरोप लगाया है कि कॉमेडियन ने उपमुख्यमंत्री शिंदे को ‘गद्दार’ बताया था. उन्होंने पुलिस से कामरा के खिलाफ मामला दर्ज करने का आग्रह किया.इसके बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने 23 मार्च की रात मुंबई के उस स्टूडियो में तोड़फोड़ की,जहां कुणाल कामरा का शो रिकॉर्ड किया गया था.
इसके बाद खार पुलिस ने युवा सेना के महासचिव राहुल कनाल पर बीएनएस और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. उन्होंने 20 शिवसेना कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया था. जोन 9 के पुलिस उपायुक्त दीक्षित गेदम ने कहा कि खार थाने में दो मामले दर्ज किए गए हैं. एक मामला अपमानजनक टिप्पणी के लिए कामरा के खिलाफ है, जबकि दूसरा मामला हैबिटेट क्लब में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ है. जहां कामरा के कॉमेडी शो की शूटिंग हुई थी. उन्होंने कहा कि दोनों मामलों में जांच चल रही है.