बस्तर हेरिटेज मैराथन में 9 हजार से ज्यादा धावकों ने लिया हिस्सा, सरेंडर नक्सलियों ने भी दौड़कर दिया मुख्यधारा से जुड़ने का संदेश

बस्तर में आयोजित हेरिटेज मैराथन 2026 में देश-विदेश के हजारों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन में 9 हजार से अधिक धावकों ने भागीदारी निभाई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय खिलाड़ी, महिलाएं और अंतरराष्ट्रीय एथलीट शामिल रहे।

मैराथन में 5, 10, 21 और 42 किलोमीटर की विभिन्न श्रेणियों में दौड़ आयोजित की गई। 42 किलोमीटर की फुल मैराथन इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रही, जो शहर से शुरू होकर चित्रकोट तक संपन्न हुई।

प्रतियोगिता में केन्या और इथियोपिया के एथलीटों की भागीदारी ने इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वरूप दिया। खास बात यह रही कि 200 से अधिक सरेंडर कर चुके नक्सलियों ने भी मैराथन में भाग लिया और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का संदेश दिया।

आयोजन में 2 हजार से ज्यादा महिला प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया। स्थानीय खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए विशेष श्रेणी भी बनाई गई और बस्तर के प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण निःशुल्क रखा गया।

मैराथन के सफल आयोजन के लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे। प्रशासन और आम लोगों के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई