रायपुर में 2100 से ज्यादा नए घरों में एक साथ गृह प्रवेश, हर माह मनाया जाएगा ‘आवास दिवस’

रायपुर। सुशासन सप्ताह के मौके पर रायपुर जिले में खुशी का माहौल देखने को मिला। 01 नवंबर के बाद पूरी हुई प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत बने 2100 से अधिक घरों में एक साथ गृह प्रवेश कराया गया।

ग्रामीण इलाकों में इस मौके पर उत्सव जैसा नजारा रहा। लोगों ने अपने नए घरों को दीयों, रंगोली और पारंपरिक रीति-रिवाजों से सजाया। कई जगह स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए और नए घर में प्रवेश करने वाले परिवारों को शुभकामनाएं दीं।

कलेक्टर गोपाल वर्मा और जिला पंचायत के सीईओ अजय कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर यह विशेष आयोजन किया गया। साथ ही सरकार की ओर से यह भी तय किया गया है कि अब जिले की हर ग्राम पंचायत में हर महीने की 7 तारीख को ‘आवास दिवस’ मनाया जाएगा। यह दिवस चावल महोत्सव और मनरेगा रोजगार दिवस के साथ संयुक्त रूप से आयोजित होगा ताकि अधिक ग्रामीण भाग ले सकें।

आवास दिवस पर यह काम किए जाएंगे:

  • हितग्राहियों की सूची को सबके सामने पढ़ा जाएगा
  • समय से पहले घर पूरा करने वालों का सम्मान
  • लंबित किश्तों का जल्द भुगतान
  • मनरेगा मजदूरी और निर्माण की समीक्षा
  • घर बनाने में आ रही समस्याओं का तुरंत समाधान

इसके साथ ही, ग्रामीणों को निर्माण सामग्री की उपलब्धता, योजना के नियम, घर बनाने की तकनीक, स्थानीय सामग्री के उपयोग और मानक डिजाइन की जानकारी भी दी जाएगी।

योजना से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए सरकार ने टोल-फ्री नंबर 1800-233-1290 भी जारी किया है, जिसके प्रचार पर जोर दिया जा रहा है।

इस पूरी पहल का मकसद ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को तेज, समयबद्ध और पारदर्शी बनाना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा परिवार समय पर अपने नए घर में प्रवेश कर सकें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई