आउटसोर्स कर्मियों को 28 अक्टूबर को मिलेगा वेतन, 10 जिलों के NHM हेल्थ वर्कर्स को दस माह से नहीं मिली सैलरी

भोपाल: प्रदेश के दस जिलों में पदस्थ एनएचएम आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों को पिछले दस माह से वेतन नहीं दिया गया है। इन्हें शासन द्वारा निर्धारित दर अनुसार समय पर वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे हजारों परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग में 12000 आउटसोर्स कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। सभी विभागों के अधीन डेढ़ लाख से अधिक आउटसोर्स कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। सरकार द्वारा कोई भी नीति नहीं बनाई गई है।

हर महीने करोड़ों रुपये का घपल

स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी एवं निजी कंपनियों के ठेकेदारों की कमीशन खोरी में हर महीने करोड़ों रुपये का घपला किया जा रहा है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं। शासन द्वारा निर्धारित दर अनुसार समय पर वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे हजारों परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।प्रदेश की दोहरी नीति से मंडला जिले में 10 माह से वेतन नहीं दिया गया।

यहां नहीं मिला वेतन

पन्ना जिले के टेली मेडिसिन में चार माह से, श्योपुर जिले के विजयपुर में पांच माह से, उज्जैन जिले में दो माह से वेतन नहीं दिया गया। इसी प्रकार उमरिया, नरसिंहपुर, शहडोल, सागर जिले में चार-चार माह से वेतन नहीं दिया गया है। जबकि धार जिले, रायसेन, खंडवा में तीन-तीन माह से वेतन नहीं दिया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button