छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का विरोध उग्र: डीएड-बीएड अभ्यर्थियों ने सीएम हाउस का घेराव किया –

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल्द 33 हजार शिक्षकों की भर्ती करने समेत कई मांगों को लेकर महीनेभर से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे आक्रोशित प्रदेश के हजारों डीएड बीएड अभ्यर्थियों का गुस्सा आज फूट पड़ा और CM हाउस घेराव के लिए निकले पड़े, जिसे पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया है. इसके बाद प्रदेश के हजारों युवा सड़क पर ही बैठकर कई घंटों से हनुमान चालीसा का जाप कर रहे हैं, ताकि सरकार को सद्बुद्धि आए और उनकी मांग पूरी हो. डीएड-बीएड अभ्यर्थियों ने बताया कि हमारी सुनवाई नहीं होती है तो कुछ ही देर में हम नेशनल हाईवे पर चक्काजाम करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी. हनुमान चालीसा का जाप कर रहे आक्रोशित युवाओं ने बताया कि सरकार ने विधानसभा में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की थी, बृजमोहन अग्रवाल उस समय शिक्षा मंत्री थे. उन्होंने ट्वीट किया था कि शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है. 33,000 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी, लेकिन पिछले एक सालों से भर्ती ही नहीं निकाली गई है. कहीं न कहीं हम जॉब कर रहे थे भर्ती की तैयारी के चक्कर में हमने जॉब छोड़ दी. अब सड़क पर आ गए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button