Rationalization: युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में विसंगतियों का विरोध, कर्मचारी संघ ने पारदर्शिता की रखी मांग

Rationalization: बिलासपुर। प्रदेश में स्कूलों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को लेकर शिक्षकों और तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने विरोध दर्ज किया है। संघ का आरोप है कि शिक्षा विभाग द्वारा जल्दबाजी में बनाई गई स्कूलों और अतिशेष शिक्षकों की सूची में कई विसंगतियाँ हैं। सरकार भले ही इस प्रक्रिया को शिक्षक विहीन और एकल शिक्षक स्कूलों में सुधार के रूप में बता रही हो।
लेकिन कर्मचारी संघ ने इसे अपारदर्शी और पक्षपातपूर्ण बताया है। संघ ने मांग की है कि प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाए, दावा-आपत्ति का अवसर दिया जाए और विसंगतियों की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो। प्रधानपाठक रोहित कुमार भांगे ने चर्चा के दौरान अपनी समस्या साझा कर सूची में खामी का उदाहरण भी पेश किया। संघ जल्द ही इस संबंध में ज्ञापन सौंपने की तैयारी में है।





