सब्जियों के खेत में उगाई जा रही थी अफीम, दो दिनों में दो मामले सामने आए

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध अफीम की खेती के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। लैलूंगा क्षेत्र में दो दिनों के भीतर दो अलग-अलग स्थानों पर अफीम की खेती पकड़ी गई है, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में यह किसी बड़े संगठित गिरोह का मामला नहीं लग रहा, हालांकि जांच जारी है।

पहले मामले में नवीन घटगांव के एक किसान के खेत में सब्जियों के बीच अफीम के पौधे पाए गए। पौधों में फूल आना शुरू हो चुका था और कुछ डंठल सूखने लगे थे। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और फसल को जब्त कर लिया।

जांच के दौरान एक अन्य व्यक्ति के घर से अफीम की सूखी फसल भी बरामद की गई। बताया गया कि टीम के पहुंचते ही आरोपी सबूत नष्ट करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

दूसरे मामले में लैलूंगा के मुड़ागांव क्षेत्र में करीब 5 डिसमिल जमीन पर संदिग्ध फसल उगाने की जानकारी मिली। पुलिस ने वहां से पेड़, पत्तियां और तनों के सूखे अवशेष जब्त कर जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही फसल की पुष्टि होगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिले में अवैध खेती पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ड्रोन के जरिए निगरानी कर रहा है। विभिन्न इलाकों में सर्वे कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि हाल के मामलों में छोटे रकबे में खेती की जा रही थी, जिससे यह किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा नहीं लगता। वहीं पिछले 17 दिनों में प्रदेश में अफीम की खेती पकड़े जाने का यह पांचवां मामला है, जिससे प्रशासन सतर्क हो गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई