ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की बड़ी जीत – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रविवार को रायपुर स्थित अपने निवास में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की एक ऐतिहासिक और बड़ी सैन्य सफलता है। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया और करीब 100 आतंकियों को मार गिराया है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व और हमारी सेना की ताकत का नतीजा है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया को यह संदेश मिला है कि भारत के लिए सिंदूर सिर्फ एक प्रतीक नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और शक्ति का प्रतीक है।

उन्होंने कहा, “भारत आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। पाकिस्तान के नापाक इरादों को भारत हर हाल में नाकाम करेगा।”

अरुण साव ने यह भी कहा कि अब यह साफ हो गया है कि भारत पर अगर कोई आतंकी हमला होता है तो उसे देश के खिलाफ युद्ध माना जाएगा और भारत उस पर सैन्य जवाब देने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र होगा।

अवैध घुसपैठ पर सख्ती

छत्तीसगढ़ में अवैध घुसपैठ को लेकर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। संदिग्ध लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही इनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों की जांच के लिए एक स्पेशल टास्क फोर्स (STF) बनाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने साफ कहा कि छत्तीसगढ़ में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को पनाह नहीं दी जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई