ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान पर भारत की एयरस्ट्राइक और बॉलीवुड की ‘स्काई फोर्स’ जैसी फिल्में

भारत ने मंगलवार रात को आतंक के ठिकानों को निशाना बनाते हुए पाकिस्तान में एयरस्ट्राइक की है। इस मिशन को नाम दिया गया है — ऑपरेशन सिंदूर। इस ऑपरेशन की सटीकता और गोपनीयता की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है।
भारतीय वायुसेना ने इस कार्रवाई को पूरी प्लानिंग और रणनीति के साथ अंजाम दिया। यह हमला उन आतंकी ठिकानों पर किया गया, जो भारत में हमलों की साजिश रचने में लगे थे।
यह पहली बार नहीं है जब भारत ने एयरस्ट्राइक की हो
भारत इससे पहले भी पाकिस्तान के खिलाफ दो बार एयरस्ट्राइक कर चुका है।
सबसे पहली एयरस्ट्राइक 1965 में हुई थी, जिसे अब बॉलीवुड फिल्म के जरिए भी जीवंत किया गया है।
‘स्काई फोर्स’ में दिखाई गई थी 1965 की पहली एयरस्ट्राइक
‘स्काई फोर्स’ एक ऐसी फिल्म है, जो भारत की पहली एयरस्ट्राइक पर आधारित है।
इस फिल्म में दो भारतीय वायुसेना अधिकारियों की कहानी दिखाई गई है, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन को अंजाम दिया।
1965 में अमेरिका ने पाकिस्तान को 12 स्टार स्ट्राइकर लड़ाकू विमान दिए थे। जब भारत को इसकी जानकारी मिली, तो एक रेकी मिशन भेजा गया। इस मिशन के तहत पाकिस्तानी एयरबेस की तस्वीरें ली गईं और वहां मौजूद हथियारों को नष्ट किया गया।
इसके जवाब में पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में भारत के एयरबेस पर हमला कर दिया था, जिसमें कई फाइटर प्लेन्स और सैनिकों की जान चली गई थी।
इसके बाद भारत ने अपनी पहली एयरस्ट्राइक की, और इस मिशन को नाम दिया गया — स्काई फोर्स।
प्लानिंग और गोपनीयता: रियल ऑपरेशन जैसा ही अनुभव
‘स्काई फोर्स’ फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे ऑपरेशन से पहले गोपनीय मीटिंग्स होती हैं, पूरी प्लानिंग की जाती है, और मिशन को सटीकता से अंजाम दिया जाता है — जैसे कि ऑपरेशन सिंदूर में भी हुआ।
‘फाइटर’ में दिखाया गया बालाकोट एयरस्ट्राइक
इसके अलावा ‘फाइटर’ जैसी फिल्म भी चर्चा में रही है, जो बालाकोट में की गई एयरस्ट्राइक पर आधारित है। इस फिल्म में भारतीय वायुसेना के जज़्बे और शौर्य को बड़े पर्दे पर पेश किया गया है।





