ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

बिलालपुर: सरकंडा पुलिस ने एक बड़े ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कपिल नगर, सरकंडा स्थित एक घर में छापा मारकर वहां से पांच लोगों को गिरफ्तार किया। ये लोग चोरी-छिपे आईपीएल क्रिकेट मैचों पर सट्टा चला रहे थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इस घर में मोबाइल और लैपटॉप के जरिये सट्टा लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए रेड डाली और आरोपियों को मौके से पकड़ लिया।

मोबाइल, लैपटॉप और नगदी जब्त

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राजदीप साहू, किशोर सिंह कुमार कोयल, रथराम साहू, विनय कुमार पटेल और दिकेश्वर साहू शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 6 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और ₹10,390 की नगदी जब्त की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे “क्रिकेट ऑनलाइन गुरु” नामक एप्लीकेशन से मैच की जानकारी लेते थे और मोबाइल के जरिए ग्राहकों से संपर्क कर हर बॉल, ओवर और विकेट पर सट्टा लगवाते थे। ग्राहक पहले से तय राशि उनके बैंक खाते में जमा करते थे और जीतने पर पैसा उसी खाते से लौटा दिया जाता था।

फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। सरकंडा पुलिस की इस कार्यवाही को बड़ी सफलता मानी जा रही है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई