UG, PG में प्रवेश का एक और मौका: B.Ed, डीएलएड में एडमिशन लेने के बाद छात्र छोड़ रहे सीट

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की तरफ से बीएड, डीएलएड और नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया गया है। प्रवेश परीक्षाओं में जिन अभ्यर्थियों को अच्छे अंक मिले हैं। जिनका बीएड, डीएलएड और नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश होना तय है।

अब नए अभ्यर्थियों को प्रवेश लेने का मौका मिल सकेगा। उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया जून से शुरू कर दी गई थी। बीएड और डीएलएड प्रवेश परीक्षा में लगभग ढाई लाख अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिए थे।

वो विद्यार्थी जो प्रवेश लेने से चूक गए हैं, उनके पास मौका

उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से भी प्रवेश तिथि को बढ़ा दिया गया है। खाली सीटें रहने पर कॉलेज, विश्वविद्यालय ऑफलाइन 14 सितंबर तक प्रवेश दे सकते हैं। उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से पहले प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई थी, जिसमें बढ़ाकर 16 अगस्त कर दिया गया था। फिर भी बड़ी संख्या में सीटें खाली रहने पर विभाग की तरफ से प्रवेश तिथि बढ़ाई गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button