कभी डायरेक्टर ने किया था अपमान, मेगास्टार बनकर लिया बदला

नई दिल्ली। चिरंजीवी को कई बार ऑडिशन में रिजेक्ट किया गया, उन्हें ये बोलकर नकार दिया गया कि उनमें हीरो वाले लुक की कमी हैं। इस दौरान चिरंजीवी ने बिना क्रेडिट के भी काम किया। एक बार जब वे बतौर जूनियर आर्टिस्ट के रूप में काम कर रहे थे, तब डायरेक्टर ने उन्हें अपमानित किया। डायरेक्टर ने चिरंजीवी की चिल्लाते हुए कहा कि क्या तुम कहीं के सुपर स्टार हो? बस फिर क्या चिरंजीवी ने तय कर लिया कि उन्हें एक अलग मुकाम हासिल करना है।
शुरूआती दिनों में वे फिल्मों में बिना क्रेडिट के भी काम किया करते थे। जब चिरंजीवी 6 कक्षा में थे, तब उनकी बहन की मौत हो गई थी। उनके पिता काम के सिलसिले में बाहर रहते थे। जिसके कारण चिरंजीवी और उनकी मां को ही अंतिम संस्कार करना पड़ा। उनके पिता को बहन के मौत के बारे में भनक तक नहीं थी। स्कूल के दिनों तक चिरंजीवी ने कभी फिल्मों में आने के बारे में सोचा ही नहीं था।
चिरंजीवी स्पोर्ट्स पर्सन बनाना चाहते थे। लेकिन लगातार चोटिल होने की वजह से स्पोर्ट्स में उनका करियर आगे नहीं बाद पाया। वही बाद में NCC से जुड़े। वे 70 के दशक में गणतंत्र दिवस की परेड का हिस्सा भी रहे। चिरंजीवी धीरे-धीरे अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ते रहे और एक दिन ऐसा आया जब वे मेगास्टार के नाम से मशहूर हो गए। उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी भाषा में कई फिल्मे की है।
चिरंजीवी ने 1980 में लगातार 14 हिट फ़िल्में दी थी। वही 90 का दशक आते-आते वे फीस लेने के मामले में अमिताभ बच्चन तक को भी पीछे छोड़ चुके थे। चिरंजीवी ने उस समय 1 फिल्म के लिए 1.25 करोड़ रूपए लिए थे। उन्हें “बिगर दैन बच्चन” कहकर संबोधित किया जाने लगा। उनकी फिल्म घराना मोगुदु 10 करोड़ रूपए कमाने वाली साउथ की पहली फिल्म थी।
चिरंजीवी अब तक 150 से ज्यादा फिल्मे कर चुके हैं। अपने अभिनय के लिए उन्हें 3 नंदी अवार्ड और 9 फिल्मफेयर अवार्ड मिले हैं। भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण और पद्म विभूषण सम्मान से भी सम्मानित किया गया। 2024 की एक रिपोर्ट के अनुसार चिरंजीवी का नेटवर्थ तक़रीबन 1650 करोड़ रूपए है। वे एक फिल्म के लिए 35 से 40 करोड़ रूपए फीस चार्ज करते हैं।
हालही में ब्रिटिश सरकार ने उन्हें संसद में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया है, तब से वे सुर्खियां बटोर रहे है। आपको बता दें कि भारतीय सिनेमा में चिरंजीवी पहले ऐसे अभिनेता है, जिन्हे ब्रिटिश सरकार ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया है। वही जिस डायरेक्टर ने चिरंजीवी का अपमान किया था उसे, उन्होंने एक मेगास्टार बनकर बड़ा जवाब दिया है।





