जनजातीय गौरव दिवस पर सीएम विष्णुदेव साय बोले – “भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी स्वाभिमान के प्रतीक”

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जनजातीय समाज का गौरव और सम्मान नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित करना प्रधानमंत्री मोदी का ऐतिहासिक फैसला है, जिसने पूरे देश के आदिवासी समाज को नई पहचान और सम्मान दिया है।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि आगामी 15 नवंबर को राज्य में भव्य राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी आमंत्रण भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार को विश्वास है कि राष्ट्रपति मुर्मू इस अवसर पर शामिल होकर आदिवासी समाज का उत्साह बढ़ाएंगी।

उन्होंने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेशभर में अनेक सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जनजातीय परंपराओं, इतिहास और संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशभर में आदिवासी समाज के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं — शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई और वन अधिकारों के क्षेत्र में सरकार लगातार काम कर रही है।

अंत में उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर हम सब आदिवासी समाज की गौरवशाली परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई