भाजपा के जनादेश पर्व पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आज रायपुर में, साइंस कॉलेज मैदान में सभा को करेंगे संबोधित

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शुक्रवार को राजधानी रायपुर आएंगे। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के 1 वर्ष के कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर आयोजित आमसभा को वे संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक करेंगे। उनके दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय हो गया है।

जेपी नड्डा दोपहर 2:45 बजे पहुंचेंगे रायपुर। 3:30 बजे साइंस कॉलेज स्थित सभा स्थल में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 4:55 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर सानी प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। शाम साढ़े पांच से साढ़े छह बजे तक प्रदेश कार्यालय में ही भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। शाम 6:40 बजे विधायक कॉलोनी में पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय गोपाल व्यास के परिजनों से भी मिलेंगे। इसके बाद शाम 7:40 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए निकल जाएंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button