तीजा-पोरा तिहार पर CM साय ने छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं को दिया उपहार, खाते में ट्रांसफर किए एक-एक हजार रुपये

छत्‍तीसगढ़ मुख्यमंत्री निवास में आज पोरा तिहार (Teeja Pola 2024) की धूम मची हुई है, जहां प्रदेश की महिलाएं अपने सीएम विष्णुदेव साय के साथ तीजा-पोरा तिहार मना रही हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय के साथ भगवान शिव और नंदीराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी इस पूजा में शामिल हुईं। इधर, प्रदेश भर में पोरा तिहार के अवसर पर हर्ष और उल्‍लास का माहौल देखने को मिल रहा है, और मुख्यमंत्री निवास में इस पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने पोला तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। साय ने कहा है कि पोला तिहार किसानों का खेती किसानी से जुड़ा सबसे बड़ा त्योहार है। यह हमारे जीवन में खेती-किसानी और पशुधन का महत्व बताता है। इस दिन घरों में उत्साह से बैल और जाता-पोरा की पूजा कर अच्छी फसल और घर को धन-धान्य से परिपूर्ण होनेे के लिए प्रार्थना की जाती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई