स्कूलों के युक्तियुक्तकरण पर बोले डिप्टी सीएम विजय शर्मा – कोई स्कूल बंद नहीं हो रहा, माओवाद को लेकर भी दिए तीखे बयान

रायपुर।छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने स्कूलों के युक्तियुक्तकरण (मर्ज) को लेकर चल रही चर्चाओं पर स्थिति साफ की है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में किसी भी स्कूल को बंद नहीं किया जा रहा, बल्कि जहां जरूरी है वहां दो स्कूलों को मिलाकर एक किया जा रहा है। साथ ही, जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, वहां अतिशेष (अतिरिक्त) शिक्षकों को भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था छात्रों और शिक्षा व्यवस्था दोनों के लिए फायदेमंद है।

माओवाद पर तीखी प्रतिक्रिया

विजय शर्मा ने माओवाद पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि माओवाद की शुरुआत चीन के बीजिंग से हुई थी, और उसी विचारधारा ने आज बस्तर को अपनी चपेट में ले लिया है। माओवादी हमारे आदिवासियों की हत्या कर रहे हैं, स्थानीय लोगों को IED से उड़ा दिया जाता है, और लोगों की गला रेतकर हत्या की जाती है।

उपमुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि 3 जून को ही बीजिंग में लोकतंत्र की मांग करने वाले 10 हजार लोगों को टैंकों से कुचला गया था। उन्होंने कहा कि बस्तर में जो माओवाद दिख रहा है, वह उसी सोच की देन है। एक कार्यक्रम में माओवाद के इस “विद्रूप चेहरे” पर चर्चा की जाएगी, जिसमें फिल्म “द केरला स्टोरी” के निर्देशक सुदीप्तो सेन भी शामिल होंगे।

नक्सलियों से वार्ता को लेकर कांग्रेस पर निशाना

तेलंगाना में कांग्रेस नेताओं द्वारा नक्सलियों से बातचीत की पहल पर विजय शर्मा ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जो लोग बस्तर के दर्द में कभी शामिल नहीं हुए, जब गांव जलाए गए, नेता और आम लोग मारे गए, तब जो चुप रहे, अब वही नक्सलियों से वार्ता की बात कर रहे हैं, तो उन पर संशय होना स्वाभाविक है।

विजय शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर नक्सली खुद वार्ता की इच्छा जताते हैं, तो बातचीत संभव है, लेकिन किसी राजनीतिक दल की पहल पर नहीं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई