छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी: नक्सलवाद से मुक्त हो रहा प्रदेश, लोकतंत्र को मिला नया मंदिर

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के मौके पर रजत महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के पांच हितग्राहियों को चाबियां सौंपीं और छत्तीसगढ़ी भाषा में जनता को संबोधित करते हुए कहा – “जम्मो भाई-बहनी, लइका, सियान मन ल हाथ जोड़ के जय जोहार।”

पीएम मोदी ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ नक्सलवाद के आतंक से मुक्त हो रहा है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग संविधान की किताब हाथ में लेकर दिखावा करते हैं और सामाजिक न्याय के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाते हैं। दशकों तक उन्होंने गरीबों के साथ अन्याय किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने गरीबों की दवाई, पढ़ाई, कमाई और सिंचाई पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ को लोकतंत्र का नया मंदिर — भव्य विधानसभा भवन — मिल रहा है। इससे पहले उन्होंने देश के पहले डिजिटल ट्राइबल म्यूजियम का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि जिस तरह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया, उसी तरह प्रधानमंत्री मोदी आज इसे संवार रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी का छत्तीसगढ़ से आत्मीय जुड़ाव रहा है और उन्होंने यहां की धरती से बहुत कुछ सीखा है।

पीएम मोदी ने कहा, “आज का दिन मेरे लिए स्वर्णिम शुरुआत का दिन है। यह धरती मुझे हमेशा प्रेरणा देती रही है।”

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई