चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर सीएम विष्णु देव साय बोले: ईडी ऐसे ही किसी को नहीं पकड़ती

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) बिना वजह किसी को गिरफ्तार नहीं करती।
बता दें कि शुक्रवार को ईडी ने चैतन्य बघेल को गिरफ्तार करके रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने चैतन्य को 5 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है।
ईडी का आरोप है कि चैतन्य बघेल ने शराब घोटाले, कोयला घोटाले और महादेव ऐप से जुड़े हवाला कारोबार में मनी लॉन्ड्रिंग की। ईडी इन तीनों मामलों की जांच कर रही है।
10 मार्च 2025 को ईडी ने बस्तर, भिलाई और रायपुर में भूपेश बघेल, कारोबारी पप्पू बंसल, शराब कारोबारी विजय अग्रवाल और कई अन्य लोगों के ठिकानों पर छापा मारा था। इस दौरान दस्तावेज, पेन ड्राइव और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त की गईं। पप्पू बंसल और विजय अग्रवाल से पूछताछ के बाद ईडी ने सबूतों की जांच की।
करीब 4 महीने बाद, 18 जुलाई को ईडी ने फिर से भूपेश बघेल के घर पर छापा मारा और चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया।





