आंवला नवमी पर सीएम विष्णुदेव साय ने की पूजा, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

रायपुर। आंवला नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ मुख्यमंत्री निवास में आंवला वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश के सभी लोगों के सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारतीय परंपरा में आंवला वृक्ष को दिव्य और औषधीय गुणों से युक्त माना गया है। आंवला नवमी, जिसे अक्षय नवमी भी कहा जाता है, धन, आरोग्य और समृद्धि का प्रतीक पर्व है। उन्होंने बताया कि आंवला वृक्ष के नीचे भोजन करने और इसके फल का सेवन करने से स्वास्थ्य लाभ और मानसिक शांति प्राप्त होती है।

सीएम साय ने सभी लोगों से प्राकृतिक और औषधीय पौधों के संरक्षण की अपील की। उन्होंने कहा, “प्रकृति हमारी संस्कृति का आधार है, और वृक्ष हमारे जीवन के पोषक हैं। वृक्षों की पूजा के साथ ही उनका संरक्षण करना हमारा सामूहिक कर्तव्य है।”

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई