स्वतंत्रता दिवस पर कैट छत्तीसगढ़ ने किया ध्वजारोहण, देशभक्ति के रंग में रंगा माहौल

रायपुरस्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) छत्तीसगढ़ चैप्टर ने प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया। सुबह 9 बजे हुए इस गरिमामयी कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण, राष्ट्रगान और वंदेमातरम् के साथ हुई, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति से भर गया।

कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी ने कहा कि 15 अगस्त केवल स्वतंत्रता का उत्सव नहीं, बल्कि आत्मसम्मान, बलिदान और संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि आज व्यापारी भी आर्थिक आजादी और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

इस मौके पर कैट के पदाधिकारी, युवा कैट, कैट महिला विंग, कैट ट्रांसपोर्ट और विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति गीतों और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ हुआ।

मुख्य रूप से उपस्थित रहे- अमर परवानी, जितेंद्र दोषी, परमानंद जैन, सुरेंद्र सिंह, अजय अग्रवाल, वासु मखीजा, भारत भूषण गुप्ता, प्रेरणा भट्ट, अमरीक सिंह चाहिल, पवन वाधवा, राकेश ओचवानी, कैलाश खेमानी, जयराम कुकरेजा, नरेश गंगवानी, प्रीतपाल बग्गा, महेश खिलोसिया, विजय जैन, सतीश श्रीवास्तव, मोहन वर्ल्यानी, विक्रांत राठौर, हिमांशु वर्मा समेत अनेक पदाधिकारी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई