Kidnapped and raped: पुराने प्रेमी ने युवती का अपहरण कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Kidnapped and raped: बिलासपुर। बिलासपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने पुराने प्रेम संबंध का नाजायज फायदा उठाते हुए युवती के साथ गंभीर अपराध को अंजाम दिया। आरोपी ओमप्रकाश कश्यप ने 19 मई की रात युवती को उस वक्त अगवा कर लिया जब वह हॉस्टल लौट रही थी। उसने उसे जबरन अपने दोस्त के कमरे में ले जाकर बेल्ट से बेरहमी से पीटा और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। बताया जा रहा है कि पहले दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन आरोपी की आदतों से परेशान होकर युवती ने उससे दूरी बना ली थी।
इसके बाद भी युवक उसे लगातार परेशान कर रहा था। घटना के अगले दिन युवती के बार-बार मिन्नतें करने पर आरोपी उसे हॉस्टल के सामने छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि आरोप गंभीर हैं और जांच पूरी संवेदनशीलता के साथ की जा रही है।





