विजय केशरवानी का नाम गलत तरीके से भिलाई में मैप होने पर आपत्ति

बिलासपुर। बिलासपुर के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष और 2023 के विधानसभा चुनाव में बेलतरा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे विजय केशरवानी का नाम मतदाता सूची में गलत तरीके से भिलाई में मैप कर दिया गया है। इस गंभीर लापरवाही के कारण उनका नाम अभी तक बिलासपुर जिले की मतदाता सूची में नहीं जुड़ पाया है।
जानकारी के अनुसार, विजय केशरवानी का नाम वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट में भी बिलासपुर में ही दर्ज था और वे लंबे समय से बिलासपुर में ही निवासरत हैं। इसके बावजूद उनका नाम भिलाई क्षेत्र में जोड़ दिया गया, जिससे प्रशासनिक गलती सामने आई है।
विजय केशरवानी पूर्व में पार्षद रह चुके हैं और मेयर इन काउंसिल के सदस्य भी रहे हैं। इसके साथ ही वे अविभाजित बिलासपुर जिले में युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं।
इस मामले को लेकर क्षेत्रीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। मांग की जा रही है कि जल्द से जल्द इस त्रुटि को सुधारते हुए उनका नाम बिलासपुर मतदाता सूची में जोड़ा जाए।






