सभी निर्वाचनों में मताधिकार का प्रयोग करने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई जाएगी शपथ…

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी  को देशभर में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सभी मतदाताओं को शपथ दिलाई जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, हर वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है और इस बार 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा।

आयोग ने शनिवार को अवकाश वाले राज्यों में अधिकारियों और कर्मचारियों को 24 जनवरी 2025 को सुबह 11 बजे शपथ दिलाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, जहां शनिवार को अवकाश नहीं है, वहां पर यह आयोजन 25 जनवरी को किया जाएगा।
राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन के लिए सभी **विभागों के सचिवों राजस्व मंडल बिलासपुर के अध्यक्ष सभी विभागाध्यक्षों संभागायुक्तों** और कलेक्टरों** को परिपत्र जारी किया है। परिपत्र में यह निर्देश दिए गए हैं कि शनिवार को अवकाश वाले कार्यालयों में 24 जनवरी को सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाए।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी शासकीय कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में सभी निर्वाचनों में मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई जाएगी। यह आयोजन लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मतदान के महत्व को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई