जशपुर पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ स्वागत

जशपुर। वित्त मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी आज एक दिवसीय दौरे पर जशपुर पहुंचे। उनके आगमन पर सर्किट हाउस परिसर में पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम में विधायक एवं सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय, विधायक रायमुनी भगत, राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के चेयरमैन राजीव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर रोहित व्यास और पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।




