छत्तीसगढ़: दो महीने बाद भी नहीं आए नर्सिंग एंट्रेंस के रिजल्ट, कॉलेजों में दाखिले पर संकट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नर्सिंग कोर्स की प्रवेश परीक्षा हुए दो महीने से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन अब तक इसके नतीजे घोषित नहीं किए गए हैं। यह परीक्षा 29 मई को आयोजित की गई थी।

इधर इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) ने देशभर में नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। INC के नियमों के अनुसार, सभी कॉलेजों में 30 सितंबर तक एडमिशन की प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए, जबकि नया सत्र 1 अगस्त से शुरू होना है।

नतीजे ना आने से निजी नर्सिंग कॉलेजों में दाखिले को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस पर प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ ने व्यापमं (Vyapam) अध्यक्ष को पत्र लिखकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि अगर जल्द ही परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किए गए, तो वे शासन से न्यूनतम योग्यता के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर छात्रों को प्रवेश देने की अनुमति मांगेगे।

अब देखना होगा कि व्यापमं कब तक नतीजे जारी करता है, क्योंकि देरी से छात्रों का शैक्षणिक सत्र और भविष्य दोनों प्रभावित हो सकते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई