धमतरी में NSUI कार्यकर्ताओं का अर्धनग्न प्रदर्शन, पुलिस पर मारपीट का आरोप

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में NSUI कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर अर्धनग्न होकर जोरदार प्रदर्शन किया। आरोप है कि पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान NSUI जिला उपाध्यक्ष नमन बंजारे के साथ मारपीट की।

घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे मकई गार्डन के पास हुई, जब पुलिस अपराध रोकने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त कर रही थी। नमन बंजारे के अनुसार, वे एक नशे में धुत युवक को घर छोड़ने जा रहे थे, तभी पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने उनके साथी को थप्पड़ मारा और विरोध करने पर उन्हें भी पीटा गया।

इस घटना के विरोध में NSUI के जिला अध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिटी कोतवाली थाने के सामने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसपी को हटाने की मांग की। प्रदर्शन से इलाके में तनाव का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई