Big News: अब छठीं से 12वीं तक के छात्र AI की पढ़ाई करेंगे

स्किल फॉर एआई रेडीनेस

नई दिल्ली:  केंद्रीय कौशल विकास मंत्रालय ने छठी से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए “स्किल फॉर एआई रेडीनेस” नामक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पाठ्यक्रम लॉन्च किया है। इस पहल के तहत माइक्रोसॉफ्ट, नैसकॉम और HCL कंपनियाँ मंत्रालय का सहयोग करेंगी। कोर्स का मुख्य उद्देश्य AI के प्रति छात्रों में जागरूकता और बुनियादी कौशल विकसित करना है, जिससे शहरी ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र भी AI की शिक्षा प्राप्त कर सकें।

  • छात्रों के लिए तीन और शिक्षकों के लिए एक AI मॉड्यूल तैयार किया गया है।

  • शिक्षकों को भी एआई साक्षरता से लैस किया जाएगा, ताकि वे बच्चों को प्रभावी ढंग से तकनीकी शिक्षा दे सकें।

  • इस कोर्स के माध्यम से छठीं से 12वीं तक के छात्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कौशल विकास की पढ़ाई कर पाएंगे।

यह कार्यक्रम स्किल इंडिया मिशन के तहत “भारत स्किलनेक्स्ट 2025” में लॉन्च किया गया है। सरकार का उद्देश्य है कि भारतीय छात्र AI में निपुण होकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व कर सकें।

सहयोगी कंपनियों की भूमिका:

  • माइक्रोसॉफ्ट: तकनीकी प्लेटफॉर्म, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और सीखने के संसाधन उपलब्ध कराएगा।

  • नैसकॉम: इंडस्ट्री-एक्सपर्ट्स, कोर्स डिजाइन और स्किलिंग पार्टनर के रूप में योगदान करेगा।

  • HCL: शिक्षक प्रशिक्षण व ग्रामीण क्षेत्रों तक पाठ्यक्रम की पहुंच सुनिश्चित करने में मदद करेगा।

इस पहल के ज़रिए भारत सरकार, विद्यार्थी और शिक्षकों के लिए आधुनिक AI शिक्षा को समावेशी और व्यापक रूप से उपलब्ध कराने की योजना बना रही है, ताकि डिजिटल कौशल के क्षेत्र में भारत आगे बढ़ सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई