बलौदाबाजार: बल्दाकछार गांव में अब अंधेरा नहीं, रोशनी ही रोशनी: सीएम साय की घोषणा पर सोलर हाई मास्ट लाइट से गांव रोशन

बलौदाबाजारभाटापारा।छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत गांवों में बदलाव की बयार बह रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर अब बल्दाकछार जैसे दूरस्थ वनांचल गांव भी रोशनी से जगमगाने लगे हैं। खासकर कमार जनजाति बाहुल्य इस गांव में अब रात के अंधेरे में भी दिन जैसा उजाला महसूस हो रहा है।

यह बदलाव आया है मुख्यमंत्री साय की घोषणा के बाद। 9 मई 2025 को जब मुख्यमंत्री आकस्मिक निरीक्षण पर बल्दाकछार पहुंचे थे, तब गांव के लोगों ने उनसे अंधेरे की समस्या साझा की थी और हाई मास्ट लाइट की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने तुरंत अधिकारियों को निर्देश दिया और जल्द ही काम शुरू हो गया।

कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में क्रेडा विभाग ने गुड़ी चौक और कमारपारा में सोलर हाई मास्ट लाइटें लगाईं। अब ये इलाके रात में भी पूरी तरह रोशन हैं, जिससे ग्रामीणों को सुरक्षा और आवाजाही में बहुत सुविधा मिल रही है।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए शासन और प्रशासन को धन्यवाद दिया। क्रेडा इंजीनियरों ने बताया कि लाइट लगाने के लिए जगह का चयन गांव के सरपंच और ग्रामीणों की राय से किया गया।

सरकार की यह पहल दिखाती है कि जब नेता और प्रशासन मिलकर काम करते हैं, तो आम जनता की समस्याएं तेजी से हल हो सकती हैं। बल्दाकछार गांव में हुआ यह परिवर्तन सिर्फ बिजली की रोशनी नहीं, बल्कि सरकारी संवेदनशीलता और काम के प्रति प्रतिबद्धता का भी उदाहरण है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button