अब स्पेस से भी भारत रखेगा पाकिस्तान पर नज़र, ISRO ने तैयार की स्पाई सैटेलाइट

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लगातार भारत हर मोर्चे पर पाकिस्तान को घेरने की कोशिश में लगा हुआ है… वहीं भारत अब सिर्फ धरती तक ही सीमित नहीं है.. अब वो स्पेस से भी पाकिस्तान पर नजर रखने की तैयारी में है..
जी हां.. ISRO ने एक ऐसी स्पाई सैटेलाइट तैयार की है, जो भारत की सीमाओं पर हर मौसम में निगरानी रखेगी….इस सैटेलाईट का नाम EOS-09 है… वहीं ‘रडार इमेजिंग सैटेलाइट’ भी कहा जा रहा है..
जानकारी के मुताबिक, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO को एक ऐसी स्पाई सैटेलाइट तैयार की है, जो भारत की सीमाओं पर हर मौसम में निगरानी रखेगी. इसे ‘रडार इमेजिंग सैटेलाइट’ कहा जा रहा है, वैसे इसका नाम EOS-09 है. ये कुछ हफ्तों में लॉन्च की जा सकती है. ये दिन और रात में इमेजिंग कर पाएगी. जमीन पर छिपे हुए ठिकानों को भी ये आसानी से देख सकती है.
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि यह सैटेलाइट सी-बैंड सिंथेटिक अपर्चर रडार-SAR से लैस है, जो हर मौसम में हाई रिजॉल्यूशन वाली तस्वीर ले पाएगी. इसका मतलब है कि यह बादलों, कोहरे या अंधेरे में भी काम कर सकती है. ये सैटेलाइट लो अर्थ ऑर्बिट में 557 किलोमीटर की ऊंचाई पर तैनात की जाएगी. इससे भारत की सीमाएं करीब से दिखेंगी.
भारत के पास पहले से ही अंतरिक्ष में 50 से अधिक सैटेलाइट्स का एक समूह है. इसमें कार्टोसैट-3 जैसे सैटेलाइट शामिल हैं, जो आधे मीटर से कम रिजॉल्यूशन वाली तस्वीरें ले सकती हैं. हालांकि, ये ऑप्टिकल सैटेलाइट रात में या बादल आने पर तस्वीरें नहीं ले पाती हैं. EOS-09 इस कमी को दूर करेगी, क्योंकि यह रडार-आधारित तकनीक का उपयोग करता है, जो इसे हर स्थिति में निगरानी करने की ताकत देता है.





