अब चेहरे से होगी e-KYC, वृद्ध-बीमार राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत… घर बैठे मिलेगी सुविधा

रायपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत पात्र सभी राशनकार्ड धारकों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए आधार आधारित e-KYC अनिवार्य किया गया है। लेकिन कई जगहों पर वृद्ध, असहाय और बीमार हितग्राहियों को बायोमेट्रिक सत्यापन में परेशानी हो रही थी। खासकर 70 वर्ष से अधिक आयु के कई लोगों के अंगुलियों के निशान स्पष्ट न होने के कारण मशीन में पहचान मिलान नहीं हो पा रहा था, जिससे उन्हें राशन लेने में दिक्कत आती थी।

इसी समस्या को देखते हुए शासन ने अब चेहरा आधारित e-KYC की सुविधा शुरू कर दी है। इससे ऐसे हितग्राही घर बैठे मोबाइल के जरिए अपना चेहरा स्कैन कर पहचान सत्यापन कर सकेंगे। यह सुविधा उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है, जो दुकान तक नहीं पहुंच सकते या जिनका फिंगरप्रिंट बार-बार फेल हो रहा है।

ऐसे करें घर बैठे फेस e-KYC
हितग्राही को अपने मोबाइल में प्ले स्टोर से ‘मेरा e-KYC’ और ‘Aadhaar Face RD’ एप डाउनलोड करना होगा। एप खोलकर आधार नंबर और जरूरी जानकारी भरें। आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें। इसके बाद Face e-KYC विकल्प चुनें, कैमरा खुलेगा और निर्देशों के अनुसार चेहरा दिखाते ही सत्यापन पूरा हो जाएगा।

e-KYC स्टेटस भी देख सकते हैं
एप में आधार नंबर और OTP डालकर हितग्राही यह भी जांच सकते हैं कि e-KYC पहले से हुआ है या नहीं। अगर पूरा हो चुका है तो स्टेटस में Y दिखाई देगा।

ऑफलाइन सुविधा भी जारी
यदि मोबाइल एप काम न करे तो हितग्राही नजदीकी उचित मूल्य दुकान पर जाकर बायोमेट्रिक मशीन से अंगूठे/उंगली के जरिए e-KYC करवा सकते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई