नोएडा का युवक, ग्वालियर में युवती से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

ग्वालियर। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाली 25 वर्षीय महिला कर्मचारी के साथ मुरार स्थित होटल नारायणम में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने ग्वालियर के होटल में युवती को बुलाकर नशीला शेक पिलाया। उसके बाद बेहोशी की हालत में युवती से दुष्कर्म किया। उसके बाद वीडियो बनाकर युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश में एक टीम नोएडा भेजी है।

है पूरा मामला…

गोविंदपुरी निवासी 25 वर्षीय युवती नोएडा की कंपनी में नौकरी करती थी। एक दूसरी कंपनी में लक्ष्य चतुर्वेदी नौकरी करता है। वह नोएडा की ही रहने वाला है। दोनों कंपनियों की बैठक हुई, जिसमें युवती की मुलाकात लक्ष्य से हो गई। उसके बाद दोनों की बात होने लगी। युवती पिछले साल ग्वालियर में घर से ही कंपनी का काम कर रही थी।

वीडियो बनाकर युवती को धमकाया

युवती को होश आया तो पता लगा कि उसके साथ गलत हुआ है। वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। उसने कई बार उसके साथ गलत काम किया। परेशान होकर युवती ने कंपनी छोड़ दी। दूसरी कंपनी में काम करने लगी, तो वहां भी परेशान करने लगा। युवती की वह नौकरी भी छूट गई।

परिजनों ने कराई एफआईआर

युवती ने ने परिजनों को पूरी घटना बताई। उसके बाद आरोपी के खिलाफ महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई