अवैध घुसपैठियों की खैर नहीं, 7 साल की सजा और 10 लाख रु. लगेगा जुर्माना

नई दिल्ली : आज हम बात करेंगे अवैध घुसपैठियों पर…जैसा कि हम सभी जानते हैं… अमेरीका सहित दुनिया भर के कई देश अवैध घुसपैठियों को रोकने के लिए कई कदम उठा रही है.. हाल ही में अमेरीका में भारी मात्रा में अवैध तरीके से रह रहे लोगों को गिरफ्तार किया गया था…

वहीं भारत भी अब इस रेस में शामिल हो गया है… अब भारत में भी अवैध घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाई के प्रावधान किए जा रहे हैं… जी हां… भारत की मोदी सरकार संसद में एक विधेयक लाने जा रही… जिसके तहत वैध पासपोर्ट या वीजा के प्रवेश करने वाले विदेशी नागरीक को अब 5 साल की सजा और 5 लाख तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है… इसके अलावा जो जाली पासपोर्ट या वीजा के पकड़ा गया.. उसे 7 साल की सजा और 10 लाख का जुर्माना भरना पड़ सकता है..

चार अलग नियम को एक करना है मकसद 

बता दें कि ये नियम इमिग्रेशन और फॉरेनर एक्ट, 2025 यानी कि आप्रवासन और विदेशी विधेयक 2025, के तहत है… जिसे मोदी सरकार, संसद के बजट सत्र में पेश करेंगी। इसका मकसद इमिग्रेशन और फॉरेनर से संबंधित सब्जेक्ट पर बने चार अलग नियम को एक करना है.. वहीं नए नियम लागू होने के बाद फॉरेनर्स एक्ट 1946, पासपोर्ट एक्ट 1920, फॉरेनर्स रजिस्ट्रेशन एक्ट 1939 और इमिग्रेशन (करियर लायबिलिटी एक्ट) 2000 में बदलाव कर एक व्यापक कानून बनाया जाएगा…

चलिए इस नए विधेयक को थोड़ा विस्तार से समझते हैं..

  • नए विधेयक में हायर एजुकेशन और यूनिवर्सिटी में एंट्री पाने वाले किसी भी फॉरेनर की जानकारी फॉरेनर रजिस्ट्रेशन अधिकारियों के साथ भी शेयर किया जाएगा
  • यह नियम उन सभी हॉस्पिटल, नर्सिंग होम और अन्य मेडिकल इंस्टिट्यूशंस पर भी लागू होगा, जिनके यहां रहने की सुविधा है।
  • विधेयक प्रस्ताव के मुताबिक अगर कोई फॉरेनर व्यक्ति निर्धारित वीजा की अवधि से अधिक समय तक यहां रहता है, या वीजा नियमों का उल्लंघन करता है… या फिर किसी रिस्ट्रिक्टेड एरिया में जाता है तो उसे 3 साल की सजा, 3 लाख रुपए का जुर्माना या दोनों से दंडित किया जा सकता है।
  • अगर किसी फॉरेनर के पास वैध पासपोर्ट या वीजा नहीं मिलता है तो उसके लिए लाने वाले को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।
  • इमिग्रेशन अधिकारी उस फॉरेनर को लाने वाले पर 5 लाख रुपए तक का जुर्माना लगा सकते हैं।
  • प्रस्तावित विधेयक केंद्र सरकार को किसी फॉरेनर की एंट्री पर बैन करने, उसे भारत से बाहर जाने पर रोकने, किसी क्षेत्र में जाने से रोकने, अपने खर्च पर भारत से बाहर जाने और उसे अपना फोटो-बायोमैट्रिक्स लेने की अनुमति देता है।

वर्तमान में 5 साल की जेल और जुर्माने का है प्रावधान

फिलहाल वर्तमान में अवैध पासपोर्ट या वीजा के साथ यात्रा करने वाले विदेशियों को 5 साल की जेल और जुर्माना लगाया जाता है। फर्जी पासपोर्ट के साथ एंट्री करने वालों के लिए अधिकतम 8 साल की सजा और 50 हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान है… जिसे बदलकर 7 साल की सजा और 10 लाख जुर्माना किया जाएगा…

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई