नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, दिल्ली में हुआ भव्य स्वागत

रायपुर/दिल्ली। भाजपा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन दिल्ली पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह से घिर गए।

दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे भाजपा मुख्यालय पहुंचे नितिन नबीन का कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” के नारों के साथ जोरदार स्वागत किया। भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

भाजपा मुख्यालय में बड़ी संख्या में सांसद, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नए कार्यकारी अध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इससे पहले एयरपोर्ट पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े ने भी उनका स्वागत किया।

भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, गिरिराज सिंह, रविशंकर प्रसाद सहित कई बड़े नेताओं ने नितिन नबीन को गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जेपी नड्डा ने उन्हें पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाकर औपचारिक रूप से जिम्मेदारी सौंपी।

नितिन नबीन के कार्यकारी अध्यक्ष बनने को पार्टी संगठन के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई