नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी संगठन को मिली नई मजबूती

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बिहार सरकार में मंत्री और वरिष्ठ नेता नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 14 दिसंबर 2025 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। पार्टी की ओर से इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

भाजपा नेतृत्व ने नितिन नबीन के लंबे संगठनात्मक अनुभव, जमीनी पकड़ और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इस फैसले को बिहार के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में पार्टी को और मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि यह नियुक्ति पार्टी के संसदीय बोर्ड की मंजूरी से की गई है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि नितिन नबीन अब राष्ट्रीय स्तर पर संगठन से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाएंगे।

नितिन नबीन वर्तमान में बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं और पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वे चार बार विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं। छात्र राजनीति से अपने करियर की शुरुआत करने वाले नबीन ने संगठन के कई पदों पर काम किया है।

भाजपा में उन्हें एक अनुशासित संगठनकर्ता और तेज निर्णय लेने वाले नेता के रूप में जाना जाता है। बिहार बीजेपी को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही है, और अब पार्टी को उम्मीद है कि राष्ट्रीय स्तर पर भी उनके अनुभव का लाभ मिलेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई