कुलगाम ऑपरेशन का नौवां दिन: 2 जवान शहीद, एक और आतंकी ढेर; अब तक 3 मारे गए

दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल जंगल में जारी ऑपरेशन अखल के नौवें दिन शनिवार को दो जवान शहीद हो गए, जबकि एक और आतंकी मारा गया। यह ऑपरेशन 1 अगस्त से चल रहा है। इससे पहले 2 अगस्त को दो आतंकी ढेर किए गए थे।

शुक्रवार को हुई झड़प में चार जवान घायल हुए थे, जिनमें इलाज के दौरान लांस नायक प्रितपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह ने दम तोड़ दिया। इस ऑपरेशन में अब तक 10 जवान घायल हो चुके हैं।

2 अगस्त को मारे गए आतंकियों में से एक की पहचान पुलवामा के सी-कैटेगरी आतंकी हारिस नजीर डार के रूप में हुई थी, जो 14 वांछित लोकल आतंकियों की लिस्ट में शामिल था। उसके पास से AK-47 राइफल, मैगजीन और गोला-बारूद बरामद हुआ। यह लिस्ट खुफिया एजेंसियों ने 26 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद जारी की थी। अब तक इन 14 में से 7 आतंकी मारे जा चुके हैं।

ऑपरेशन अखल को सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और CRPF संयुक्त रूप से अंजाम दे रहे हैं। जंगल में अभी और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है और दोनों ओर से फायरिंग जारी है।

1 अगस्त को गुप्त सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ था, जिसके दौरान आतंकियों ने फायरिंग कर दी थी। हाल के दिनों में सुरक्षाबलों ने 28 जुलाई को ऑपरेशन महादेव में पहलगाम हमले के तीन आरोपी आतंकियों को मारा था और 31 जुलाई को पुंछ में LoC के पास दो घुसपैठिए ढेर किए थे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई