NIKAY CHUNAV: व्यय प्रेक्षक ने अभ्यर्थियों के लेखों की की जांच, कांग्रेस प्रत्याशी को जारी किया नोटिस

रायपुर। नगर पालिका परिषद अभनपुर के चुनाव में व्यय अनुवीक्षण के लिए गठित टीम ने अभ्यर्थियों के लेखों की जांच की। व्यय प्रेक्षक सुशील गजभिये ने 4 फरवरी को अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए लेखों का निरीक्षण किया।

इस दौरान, भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के अभ्यर्थी शिवनारायण बघेल और इंडियन नेशनल कांग्रेस (आई.एन.सी.) के अभ्यर्थी उत्रसेन गहिरवारे निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हुए। भा.ज.पा. के अभ्यर्थी शाम 5:30 बजे तक उपस्थित हो गए, लेकिन आई.एन.सी. के उत्रसेन गहिरवारे नहीं आए। इसके बाद, व्यय प्रेक्षक ने उत्रसेन गहिरवारे को पुनः नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही, व्यय अनुवीक्षण टीम को निर्देशित किया गया कि अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए लेखों की सही तरीके से जांच की जाए और उसे रिकॉर्ड में लाया जाए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई