NIGAM CHUNAV: उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदना शुरू किया, सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक प्रचार

रायपुर। रायपुर नगर निगम चुनाव के लिए पार्षद उम्मीदवारों ने जोर-शोर से तैयारी शुरू कर दी है। वार्डों में बैनर और पोस्टर लगाए जा रहे हैं, जबकि बिना टिकट वाले दावेदार भी घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के घरों और बंगलों में भी दावेदारों की भीड़ बढ़ रही है।

कलेक्टोरेट में बुधवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा, जबकि बाकी दावेदार नामांकन की जानकारी लेने पहुंचे। निगम चुनाव के लिए जोन वाइज नामांकन लिए जा रहे हैं, और 10 जोनों के लिए 10 रिटर्निंग अफसर नियुक्त किए गए हैं।

नामांकन के लिए कलेक्टोरेट में विधानसभा चुनाव की तरह इंतजाम किए गए हैं, जिसमें पुलिस की तैनाती भी की गई है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 5000 रुपए का शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों से यह शुल्क आधा लिया जाएगा। नामांकन की प्रक्रिया 28 जनवरी तक जारी रहेगी। रायपुर नगर निगम में कुल 10.36 लाख मतदाता हैं, जिसमें 5.15 लाख पुरुष, 5.20 लाख महिलाएं और 254 थर्ड जेंडर वोटर हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई