NIDHAN: सांसद बृजमोहन अग्रवाल की भाभी का निधन

रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी भाभी पुष्पा देवी अग्रवाल का गुरुवार को निधन हो गया। वे पूरण लाल अग्रवाल (पूर्व अध्यक्ष, चैंबर ऑफ कॉमर्स, रायपुर) की धर्मपत्नी और मनोज एवं प्रकाश की माता थीं।
उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 4 बजे उनके निवास स्थान 92, क्रेस्ट ग्रीन, रामनगर से शुरू होगी और मारवाड़ी श्मशान घाट पहुंचेगी। सांसद अग्रवाल के घर शोक होने की जानकारी मिलने पर समर्थक उनके परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए पहुंच रहे है।





