सिम्स अस्पताल में नवजात की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप, जांच टीम गठित

बिलासपुर। सिम्स अस्पताल में एक नवजात शिशु की संदिग्ध मौत के बाद हंगामा मच गया है। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर विरोध किया। इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए सिम्स प्रबंधन ने जांच टीम का गठन किया है, जो घटना की हर पहलू से जांच कर रही है। मंगलवार देर शाम तक रिपोर्ट सौंपे जाने की संभावना है।

परिजनों का कहना है कि नवजात बच्चा जन्म के समय पूरी तरह स्वस्थ था। लेकिन मां का दूध नहीं उतरने के कारण डॉक्टर की सलाह पर बच्चे को लेक्टोजेन पिलाया गया। इसके बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। जब परिजनों ने डॉक्टरों को स्थिति की जानकारी दी तो उसे गंभीरता से नहीं लिया गया। रातभर बच्चा तड़पता रहा और सुबह 6 बजे उसकी मौत हो गई।

अस्पताल का पक्ष

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यह मामला “सडन इन्फेंट डेथ” (अचानक शिशु मृत्यु) हो सकता है, लेकिन जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी।

पोस्टमार्टम को लेकर भी विवाद

परिजनों का आरोप है कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में भी लापरवाही हुई। डॉक्टरों के ढुलमुल रवैये से नाराज़ परिजनों ने हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस और मीडिया के दखल के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई।

अब सबकी नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि आखिर बच्चे की मौत की असली वजह क्या थी और लापरवाही किस स्तर पर हुई। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न दोहराई जाएं।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई