छत्तीसगढ़ के दो विश्वविद्यालयों में नए कुलपति नियुक्त, राजभवन ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दो विश्वविद्यालयों में नए कुलपतियों की नियुक्ति की गई है। बिलासपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय और रायगढ़ स्थित शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय के लिए राजभवन ने आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, कुलाधिपति ने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलपति पद पर प्रोफेसर ललित प्रकाश पटेरिया को नियुक्त किया है। वे वर्तमान में शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कुलपति के रूप में कार्यरत थे।
वहीं, शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कुलपति पद पर प्रोफेसर विनय चौहान को नियुक्त किया गया है। वे अभी जम्मू-कश्मीर के बिजनेस स्कूल, यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू में डायरेक्टर पद पर कार्यरत हैं।
दोनों कुलपतियों का कार्यकाल, उपलब्धियां और सेवा शर्तें छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम के प्रावधानों के अनुसार तय की जाएंगी।





