साइबर ठगी का नया पैंतरा: शादी के नाम पर भेजे जा रहे APK फाइल्स, क्लिक करते ही मोबाइल हो जाएगा हैक, बैंक खाता खाली..

रायपुर। शादियों के मौसम में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक और तरीका इजाद कर लिया है। अब ये ठग अनजान नंबरों से व्हाट्सएप पर शादी का ई-निमंत्रण (ई-कार्ड) भेज रहे हैं। जैसे ही कोई यूजर इस कार्ड पर क्लिक करके इसे डाउनलोड करता है, उसका मोबाइल हैक हो जाता है। रायपुर पुलिस ने इस बढ़ते साइबर खतरे को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

जानिए कैसे हो रही है ठगी?

पुलिस के अनुसार साइबर अपराधी एंड्रोइड पैकेजिंग किट (APK) भेजकर ठगी का नया ट्रेंड चालू कर चुके हैं। कई एंड्रायड फोन यूजर्स बिना सोचे-समझे अंजान या परिचितों के नंबरों से आए ई-कार्ड सीधे डाउनलोड कर लेते हैं। इसी का फायदा साइबर अपराधी उठाते हैं और ठगी कर रहे हैं। ऐसे ई-कार्ड, निमंत्रण या ई-पत्रिकाएं आपके पास आएं तो पहले नंबर चेक करें। परिचित हो तो उनसे संपर्क करें, फिर डाउनलोड करें। यदि एपीके लिखा है तो डाउनलोड न करें।

क्या है APK फाइल का खेल?

– एपीके फाइल एक खास प्रकार की एप्लिकेशन फाइल होती है, जो मोबाइल डिवाइस में इंस्टॉल होने पर वायरस सक्रिय कर देती है।

– ये फाइल हैकर्स को आपके डिवाइस पर अनधिकृत नियंत्रण देती है।

– एपीके फाइल का उपयोग फिशिंग अटैक के लिए भी किया जाता है, जो आपके डिवाइस में खतरनाक कोड इंस्टॉल कर सकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button