नई टाटा कर्व ईवी ने दी क्रेटा ईवी को टक्कर, मिल रहा ₹1.7 लाख तक का फायदा

नई दिल्ली, 5 मई 2025:
देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है और इस रेस में टाटा मोटर्स ने एक बार फिर बाज़ी मार ली है। हुंडई की पॉपुलर एसयूवी क्रेटा अब इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च हो चुकी है, लेकिन उसे सीधी टक्कर दे रही है टाटा की कूपे स्टाइल इलेक्ट्रिक एसयूवी – Tata Curvv EV। मई 2025 में टाटा इस कार पर ₹1.7 लाख तक के आकर्षक बेनिफिट्स दे रही है, जिससे यह कार खरीदारों के लिए और भी किफायती बन गई है।

मई में Tata Curvv EV के 2024 मॉडल पर ₹30,000 का सीधा कैश डिस्काउंट, ₹90,000 तक का स्क्रैपिंग बोनस और ₹50,000 का लॉयल्टी बोनस मिल रहा है। हालांकि, अगर ग्राहक 2025 मॉडल खरीदते हैं, तो उन्हें सिर्फ ₹50,000 का लॉयल्टी बोनस मिलेगा।

टाटा की अन्य इलेक्ट्रिक कारों पर भी अच्छे ऑफर मिल रहे हैं। Tata Punch EV के 2024 मॉडल पर मई में ₹1.2 लाख तक की बचत की जा सकती है, जिसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी बोनस शामिल हैं। इसकी शुरुआती कीमत ₹9.99 लाख है। 2025 मॉडल पर केवल ₹50,000 का लाभ मिलेगा।

इसी तरह टाटा की लोकप्रिय कार Nexon EV पर भी मई में ₹1.4 लाख तक की बचत हो सकती है (2024 मॉडल पर)। 2025 मॉडल के लिए सिर्फ लॉयल्टी बोनस मिलेगा। Nexon EV की कीमत ₹12.49 लाख से शुरू होती है।

Tiago EV पर भी भारी डिस्काउंट है। मई में 2024 मॉडल पर ₹1.3 लाख तक का लाभ मिल रहा है, जबकि 2025 मॉडल पर ₹50,000 का ही ऑफर है।

इस समय टाटा की EV रेंज में डिस्काउंट का फायदा उठाकर एक किफायती इलेक्ट्रिक कार खरीदना स्मार्ट फैसला साबित हो सकता है। Hyundai Creta EV से मुकाबले में टाटा की आक्रामक प्राइसिंग रणनीति ने बाजार में गर्मी ला दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई