छत्तीसगढ़ में IPS अधिकारियों की नई पदस्थापना, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने 22 दिसंबर 2025 को IPS अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। यह पदस्थापन अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक लागू रहेगा।
जारी आदेश के अनुसार, IPS अधिकारी इंदिरा कल्याण एलेसेला (2011 बैच) को कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक पद पर ही बनाए रखा गया है।
वहीं, निखिल अशोक कुमार रखेचा (2019 बैच), जो अभी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, उत्तरी रेंज सरगुजा में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर पदस्थ थे, उन्हें गरियाबंद जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा, वेदव्रत सिरमौर (IPS), जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, रायपुर में महाप्रबंधक के रूप में प्रतिनियुक्ति पर थे, उनकी सेवाएं वापस लेते हुए उन्हें भी गरियाबंद का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि ये सभी नियुक्तियां अस्थायी हैं और अगले आदेश तक मान्य रहेंगी। संबंधित अधिकारियों को नए पदों पर जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य शासन का कहना है कि इन प्रशासनिक बदलावों से जिलों में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा तथा कानून-व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा में सुधार होगा। यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है।





